Friday 22 February 2019


MFN: MOST FAVOURED NATION (मोस्ट फेवर्ड नेशन)- 

भारत ने पाकिस्तान से MFN का दर्जा छीन लिया है।
हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 44 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान से MFN का दर्जा वापस ले लिया है।

क्या है MFN?

MFN यानि मोस्ट फेवर्ड नेशन WTO यानि विश्व व्यापार संगठन के नियमों के अंतर्गत दिया जाता है। एक देश दूसरे देश को व्यापार में अधिक तरजीह देने के लिए MFN का दर्जा देता है। जिससे एक दूसरे के साथ होने वाले व्यापार में सहूलियत हो सके। जैसे- कम टैरिफ , सरल व्यापार आदि।
आसान शब्दों में समझें तो MFN का दर्जा इस बात का यकीन दिलाता है कि सम्बंधित देश के साथ कोई भी व्यापारिक भेदभाव नहीं किया जायेगा और न ही कोई नुकसान पहुँचाया जायेगा। इसके अतिरिक्त दोनों देशों के साथ जोन वाले आयत निर्यात पर कुछ करों की छूट भी दी जा सकती है। इसी को MFN कहा जाता है।
नोट - ये ध्यान देने वाली बात है कि MFN का दर्जा भारत ने तो पाकिस्तान को दिया है लेकिन पाकिस्तान के द्वारा भारत को MFN का दर्जा नहीं दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान को MFN का दर्जा 1996 में दिया था।

व्यापारिक आंकड़े

साल 2015-16 में भारत का कुल विश्व व्यापार 643.3 अरब डॉलर था। फिलहाल भारत पाकिस्तान के लिए 2.67 अरब डॉलर का निर्यात करता है, जो कि कुल निर्यात का महज 0.41 फीसदी है। वहीं पाकिस्‍तान, भारत को 50 करोड़ डॉलर का निर्यात करता है।

पाकिस्तान पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

भारत का पाकिस्तान से हीने वाला व्यापार कुल होने वाले व्यापार का मात्र 0•41 % है। इसलिए इससे कोई खास फर्क तो नहीं पड़ेगा लेकिन वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की छवि धूमिल होगी।

Tuesday 5 February 2019

Today news - Earthquake in delhi

05 feb 2019
जम्मू एवं कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गए।
 ये झटके दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में भी महसूस किये गए।

हरियाणा - क्या वीरेंद्र सहवाग बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे?

ट्विटर पर अपने चुटीले अंदाज की वजह से चर्चा में रहने वाले वीरेंद्र सहवाग हाल ही में एक नई वजह से चर्चा में आये हैं। उनके सन्दर्भ में ये कयास लगाये जा रहे हैं कि वीरेंद्र सहवाग हरियाणा की रोहतक लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
Take a look at Virender Sehwag (@virendersehwag): https://twitter.com/virendersehwag?s=09

   उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी की तरफ से तैयार उम्मीदवारों के पैनल में वीरू का भी नाम शामिल है।
  रोहतक क्षेत्र हरियाणा राज्य का जाट बाहुल्य क्षेत्र है और सहवाग भी जाट समुदाय से सम्बन्ध रखते हैं।
   वर्तमान में रोहतक सीट से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद हैं उनकी यह लगातार तीसरी जीत थी। बीजेपी इस सीट पर कोई बड़ा चेहरा चाहती है शायद इसीलिए बीजेपी ने सहवाग को और रुख किया।
  ये देखना सभी के लिए दिलचस्प होगा कि क्रिकेट के मैदान पर शानदार ओपनिंग करने वाले वीरू क्या अपनी सियासी पारी की भी शानदार ओपनिंग कर पाएंगे।

Info media

TOP 10 ARMY IN THE WORLD हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जब विश्व के सभी देश अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने में लगे हुए हैं। सभी देश एक दूसरे स...